टीवी मसाला

TKSS फेम Navjot Singh Sidhu की पत्नी Navjot Kaur को हुआ स्टेज-2 का कैंसर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 26, 2023, 11:10 AM IST

navjot singh sidhu wife navjot kaur diagnosed with stage 2 Cancer: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से लड़ रही हैं। गुरुवार को इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सिद्धू का जिक्र कर ये भी कहा कि उन्हें ऐसी सजा मिल रही है जो उन्होंने किया ही नहीं है।

Image

navjot singh sidhu wife Navjot Kaur Sidhu

Navjot Singh Sidhu wife diagnosed with stage 2 Cancer : द कपिल शर्मा शो के जज रहे और पॉलिटीशिन नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को स्टेज 2 के कैंसर का पता चला है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने ट्विटर के जरिए इस खबर की जानकारी दी है। कैंसर ट्रीटमेंट की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए नवजोत कौर ने लिखा, 'वह जेल में बंद हैं, ऐसे क्राइम के लिए जो उन्होंने किया ही नहीं है। इस मामले में तमाम लोग जो शामिल थे वे माफ कर दिए गए हैं। मैं आपका इंतजार कर रही हूं, हर दिन आपके बगैर ज्यादा सफर कर रही हूं।'

'आपका दर्द बांटने की कोशिश कर रही हूं। आपको न्याय से दूर होता देख फिर भी आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है लेकिन ये वक्त लेता है- कलयुग। अब आपका और इंतजार नहीं कर सकती, स्टेज 2 है। आज मेरी सर्जरी है, किसी को भी दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि ये उस ईश्वर की मर्जी है- परफेक्ट।'

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से लड़ रही हैं। गुरुवार को इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सिद्धू का जिक्र कर ये भी कहा कि उन्हें ऐसी सजा मिल रही है जो उन्होंने किया ही नहीं है।

आपको बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू 1988 रोड रेज डेथ केस में सजा काट रहे हैं। 34 साल पुराने मामले में पटियाला की एक कोर्ट के सामने उन्होंने खुद को सरेंडर किया था। इस मामले में पिछले साल मई में उन्हें जेल भेजा गया था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article