GHKKPM: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। टीआरपी में ये शो हमेशा टॉप पर रहता है। 20 साल के लीप के बाद हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) इस शो को अलिवदा कह देंगे। दोनों लीड एक्टर्स ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।
ghum hai kisi ke pyaar mein new starcast (credit pic: instagram)
अभी तक नील भट्ट ने अपने एग्जिट पर कुछ नहीं कहा है। मेकर्स शो में लीप लाने से पहले नई स्टार कास्ट को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में फहमान खान, उल्का गुप्ता समेत कई स्टार का नाम सामने आया है।
भाविका शर्मा निभाएंगी गुम है किसी के प्यार में लीड एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाविका शर्मा गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाविका मेकर्स के रिक्वायरमेंट को बिल्कुल मैच कर रही हैं। लीप के बाद मेकर्स जल्द नई स्टार कास्ट को दर्शकों से मिलवाने वाले हैं। पहले गुम है किसी के प्यार में लीड एक्टर का रोल निभाने के लिए फहमान खान का नाम सामने आया था। फहमान ने कहा था कि अभी मेकर्स के साथ मेरी बात- चीत चल रही हैं। फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है। भाविका से पहले बन्नी चाऊ होम डिलीवरी फेम उल्का गुप्ता का नाम सामने आया था।
रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उल्का गुप्ता ने शो के लिए मॉक शूट करवाया था। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से किसी भी एक्टर के नाम को कंफर्म नहीं किया गया है। लीप के बाद शो में सत्या और विराट के बच्चों विनायक और सवि की कहानी को दिखाया जाएगा। शो के स्टोरी लाइन की बात करें तो सत्या को जल्द एहसास हो जाएगा कि आज भी सई सिर्फ विराट से प्यार करती हैं। सत्या सई और विराट को मिलाने की कोशिश करेगा।
