टीवी मसाला

Khatron ke Khiladi 13 से अब डेजी शाह की कटी इंडिया की टिकट, खबर सुन फैंस हुए उदास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 11:34 AM IST

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 13 से डेजी शाह एलिमिनेट हो गई हैं। डेजी शाह शो की चौथी एलिमिनेट कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस खबर को सुन एक्ट्रेस के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

Image

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 13 से डेजी शाह एलिमिनेट हो गई हैं। डेजी शाह शो की चौथी एलिमिनेट कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस खबर को सुन एक्ट्रेस के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का मोस्ट फेमस शो खतरों के खिलाडी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में शुरू हो चुकी है। शो को एक बार फिर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की होस्ट करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो को लेकर नई अपडेट सभी दर्शकों को लेकर मिलती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है की शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह एलिमिनेट हो चुकी हैं। इस बात को सुनते ही एक्ट्रेस के सभी फैंस काफी उदास हो गए हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है की शो खतरों के खिलाडी 13 में से एक और हसीना का पत्ता कट चुका है। ये हसीना और कोई नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) है। डेजी शाह अंजुम फकीह, अंजलि आनंद और रूही चतुर्वेदी के बाद शो से बाहर जाने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस इस बात को सुन काफी उदास हो गए हैं और मेकर्स के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।हालांकि शो के मेकर्स ने इस खबर को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। जानकारी के लिए बता दें की शो में रोहित रॉय भी चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने फैसला किया की वो आगे भी टास्क करेंगे।

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी अभी तक टीवी पर ऑन एयर नहीं हुआ है। हा जा रहा है की शो 17 जून के बाद ऑनएयर हो सकता है। फैंस इस सीजन को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में हो रही है। इस बार शो में ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम नायरा बनर्जी जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article