टीवी मसाला

उल्का गुप्ता से छिना Maddam Sir फेम भाविका शर्मा ने बड़ा मौका! गुम है किसी के प्यार में निभाएंगी ये बड़ा रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 8, 2023, 11:58 AM IST

GHKKPM: गुम है किसी के प्यार में मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। लीप के बाद शो में सई और विराट के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। लीप के बाद शो को नई स्टार कास्ट के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। मेकर्स ने शो के लिए लीड एक्ट्रेस और एक्टर को अप्रोच कर लिया है।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein new starcast (credit pic: instagram)

GHKKPM: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। टीआरपी में ये शो हमेशा टॉप पर रहता है। 20 साल के लीप के बाद हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) इस शो को अलिवदा कह देंगे। दोनों लीड एक्टर्स ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

अभी तक नील भट्ट ने अपने एग्जिट पर कुछ नहीं कहा है। मेकर्स शो में लीप लाने से पहले नई स्टार कास्ट को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में फहमान खान, उल्का गुप्ता समेत कई स्टार का नाम सामने आया है।

भाविका शर्मा निभाएंगी गुम है किसी के प्यार में लीड एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाविका शर्मा गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाविका मेकर्स के रिक्वायरमेंट को बिल्कुल मैच कर रही हैं। लीप के बाद मेकर्स जल्द नई स्टार कास्ट को दर्शकों से मिलवाने वाले हैं। पहले गुम है किसी के प्यार में लीड एक्टर का रोल निभाने के लिए फहमान खान का नाम सामने आया था। फहमान ने कहा था कि अभी मेकर्स के साथ मेरी बात- चीत चल रही हैं। फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है। भाविका से पहले बन्नी चाऊ होम डिलीवरी फेम उल्का गुप्ता का नाम सामने आया था।

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उल्का गुप्ता ने शो के लिए मॉक शूट करवाया था। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से किसी भी एक्टर के नाम को कंफर्म नहीं किया गया है। लीप के बाद शो में सत्या और विराट के बच्चों विनायक और सवि की कहानी को दिखाया जाएगा। शो के स्टोरी लाइन की बात करें तो सत्या को जल्द एहसास हो जाएगा कि आज भी सई सिर्फ विराट से प्यार करती हैं। सत्या सई और विराट को मिलाने की कोशिश करेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article