Maddam Sir 2 में इन 2 TV हसीनाओं की हुई एंट्री, पुलिस अफसर बन चोरों को दौड़ा-दौड़ा कर लगाएंगी डंडा

Maddam Sir 2 Lead Actresses: सोनी सब का सबसे पसंदीदा शो में से एक मैडम सर सीजन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने सीजन 2 के लिए टीवी की इन दो हसीनाओं को लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया है।

Maddam Sir 2 Lead Actresses: सोनी सब के शो मैडम सर एक ऐसा सीरियल रहा जिसने सभी के दिलों पर राज किया। लोग फिर एक बार मेकर्स से शो के दूसरे सीजन को लेकर गुहार कर रहे हैं। खबरें हैं की मेकर्स ने फैंस की गुहार को मानते हुए शो के दूसरे सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है जिसके लिए लीड एक्ट्रेस को ढूंढा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टीवी की इन दो जानी मानी हसीनाओं को ऑफर भेज दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कौन है वो खुशनसीब दो हसीनाएं।

Maddam Sir 2 Lead Actresses

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडम सर (Maddam Sir 2) के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) और आसिया काजी (Aasiya Kazi) को लीड एक्ट्रेस के लिए ऑफर भेजा है। बात दें हिमांशी आखरी बार स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियाँ और आसिया बालिका वधू में नजर आईं थी। दोनों ही टीवी दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस और मेकर्स का मानना है पुलिस अफसर के किरदार को दोनों बखूबी निभा सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेसेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही सीजन 2 की कोई औपचारिक बयान सामने आया है।

End of Feed