Aly Goni and Asim Riaz Struggling days: बिग बॉस 14 अभिनेता अली गोनी हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचीया के पॉडकास्ट में नजर आए थे। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को साझा किया। अली गोनी ने नताशा स्तांकोविक के साथ अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में भी बताया। इसके अलावा अली गोनी (Aly Goni) ने बिग बॉस 15 के रनर अप रहे आसिम रियाज़ (Asim Riaz) से जुड़े कई किस्से भी साझा किए हैं। बता दें कि आसिम रियाज़ और अली गोनी काफी अच्छे दोस्त हैं। अपने करियर के शुरुआत से ही यह जोड़ा एक दूसरे के साथ है। अब पॉडकास्ट में अली गोनी ने आसिम रियाज़ संग बिताए अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।
अली गोनी (Aly Goni) ने पॉडकास्ट में बताया की मुंबई में मनोरंजन उद्योग में अपने करियर आजमाने के दौरान वह और आसिम रियाज़ साथ रूम शेयर किया करते थे। अली गोनी और आसिम रियाज़ दोनों ही जम्मू से बिलॉंग करते हैं। इसलिए इन दोनों की दोस्ती एक अलग बॉन्ड शेयर करती है। स्ट्रगल के दिनों में यह दोनों आंखों मने ढेर सारा सपना लेकर मुंबई आए थे। अली गोनी ने आगे बताया की आसिम और वह अलग-अलग फोटोग्राफर के लिए फैशन शूट किया करते थे। उनके आसिम के अलावा उनका एक और दोस्त था। उस समय इस काम के लिए उन्हें 150 रुपए मिलते थे। हालांकि दिन के अंत तक हम काफी एगजोस्ट हो जाते थे। कई बार शूट के दौरान हम बेहोश भी हो चुके हैं।
इस बीच आपको बता दें कि हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 के दौरान आसिम रियाज़ को लेकर घटी घटना पर अली ने उन्हें सपोर्ट किया है। अली ने कहा की आसिम का स्वभाव ऐसा है कृपया उसे जज ना करें।"
