Laughter Chefs 4: 'शो वापस आ रहा है...'- 'लाफ्टर शेफ्स' की होगी धाकड़ वापसी, Aly Goni ने दिया हिंट

Aly Goni Hints About Laughter Chefs 4: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो में से एक "लाफ्टर शेफ्स' नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इस बात का हिंट खुद अली गोनी ने दिया है।

Aly Goni Hints About Laughter Chefs 4: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो में से एक "लाफ्टर शेफ्स' ने अपने हर सीजन से लोगों को खूब दीवाना बनाया है। 'लाफ्टर शेफ्स' के पहले सीजन से लेकर तीसरे सीजन तक ने दर्शकों को खूब हंसाया और उनका जमकर मनोरंजन किया। 'लाफ्टर शेफ्स' का सीजन 3 इसी साल जुलाई में खत्म हुआ था। शो के आखिरी दिन कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि दर्शक भी भावुक हो गए थे। लेकिन अब "लाफ्टर शेफ्स' को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, टीवी का ये पॉपुलर रियलिटी शो अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। 'लाफ्टर शेफ्स' के नए सीजन का हिंट खुद अली गोनी ने दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' के बिरजू लोहार संग 'Vajra' में दो-दो हाथ करेंगे Tiger Shroff, जानिए कैसा होगा किरदार

Laughter Chefs 4: अली गोनी ने दिया नए शो का हिंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अली गोनी ने 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर पैपराजी से बात करते हुए 'लाफ्टर शेफ्स' के नए सीजन की वापसी की हिंट दी। हालांकि उन्होंने शो का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अली गोनी ने पैपराजियों से कहा, "जल्दी मिलेंगे, आ रहे हैं वापस। वो वाला शो वापस आ रहा है, वो वाला।" वहीं जब पैपराजी ने सवाल किया, "कौन सा शो?" इसपर अली गोनी ने खाना बनाने का इशारा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'इम्युनिटी टास्क' की विनर बनीं अरिश्फा खान, दोनों हाथ मलती रह गईं लव गिल

    अली गोनी की हिंट के बाद से ही अनुमान लग रहा है कि ये शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के खत्म होने के बाद टीवी पर दस्तक दे सकता है। बता दें कि शो में बीते साल पहले जहां विवियन डीसेना, ईशा सिंह, देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय और तेजस्वी प्रकाश जैसे नए सितारे आए थे तो वहीं बाद में ओजी स्टार्स यानी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, अली गोनी, जन्नत जुबैर, निया शर्मा, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने शो की कमान संभाली थी।

    End of Feed