Laughter Chefs 3 Makers Viewers Pissed Off, Calls Show Maha Boring: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स' ने अपने पिछले दो सीजन्स से छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया। वहीं 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन भी टीवी पर दस्तक दे चुका है। इस बार शो में कुछ पुराने सितारों के साथ-साथ नए-नए स्टार्स की भी एंट्री हुई, जिसमें तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी और विवियन डीसेना शामिल हैं। बीते दिन 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) का पहला एपिसोड रिलीज हुआ, लेकिन इसे देखते ही दर्शकों का मूड खराब हो गया। दर्शकों को न केवल स्टार्स 'ओवरएक्टिंग की दुकान' लगे, बल्कि लोगों ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' को महाबोरिंग भी बताया। इतना ही नहीं, ओजी दर्शक 'लाफ्टर शेफ्स' की पुरानी स्टार कास्ट को भी याद करते नजर आए।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के पहले एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब ट्वीट कर रहे हैं। खासकर नई स्टार कास्ट को लोगों ने ओवरएक्टिंग की दुकान बताया। एक यूजर ने लिखा, "सीजन 1 का दर्शक होने के नाते ये सीजन बहुत ओवरएक्टिंग लग रहा है। पुराने किरदार याद आ रहे हैं और ये दोनों ईशा न केवल इरीटेटिंग हैं, बल्कि बर्दाश्त के भी बाहर हैं। विवियन इस शो के लिए फिट नहीं हैं। शो में कॉमेडी चाहिए, चिल्लम-चिल्ली नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "निया, सुदेश जी, रीम, अंकिता और विक्की को वापस लेकर आओ और इन दोनों ईशा, देबिना-गुरमीत और विवियन को बाहर निकालो। इन्होंने क्यों ऐसा भयानक फैसला लिया है। जब इन्होंने सीजन 2 में कोशिश की थी तो ये चीज काम नहीं आई थी और उन्हें अली व रीम को वापस लाना पड़ा था।"
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) को लेकर दर्शकों के ट्वीट यहीं पर खत्म नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, "लाफ्टर शेफ्स अब नैचुरल नहीं लग रहा है, जिस तरह की इसमें ओवरएक्टिंग हो रही है।" दूसरे यूजर ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रोमांस पर भी तंज कसा और लिखा, "करण-तेजस्वी ये फैमिली शो है, इतना चिपका-चिपकी तो पिछले दो सीजन में कपल्स ने भी नहीं किये। उम्मीद करता हूं कि ये क्रिंज चीज केवल एक ही एपिसोड में होगी आगे नहीं।"
