टीवी मसाला

Bigg Boss 19: दुनिया को बस में करने के लिए तैयार हैं तान्या मित्तल, एकता कपूर ने भविष्यवाणी कर ऑफर किया शो

Bigg Boss 19 Ekta Kapoor Offer Tanya Mittal And Amaal Mallik Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में एकता कपूर की एंट्री हुई। उन्होंने कदम रखते ही न केवल तान्या मित्तल और अमाल मलिक को शो ऑफर किया, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी उन्हें रूबरू कराया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Ekta Kapoor Offer Tanya Mittal And Amaal Mallik Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को मजबूत करने में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन वीकेंड का वार पर जहां रवि दुबे और सरगुन मेहता मेहमान बनकर आए थे तो वहीं आज शो में एकता कपूर नजर आएंगी। इतना ही नहीं, एकता कपूर ने सलमान खान के शो में एंट्री करते ही दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत भी चमका दी। उन्होंने न केवल दोनों कंटेस्टेंट्स को शो ऑफर किये, बल्कि उनकी किस्मत पर भी भविष्यवाणी की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में एकता कपूर ने सलमान खान के शो में कदम रखते ही सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान के शो में आकर कहा, "मेरा ऐप लॉन्च होने वाला है और पहला चरण शुरू हो चुका है, बालाजी एस्ट्रो ऐप। सर के शो में आकर काम ऑफर करना मेरा रिवाज हो चुका है। तो दो लोग असल में, जिसमें से एक एक्टर नहीं है। अमाल मलिक और दूसरा नाम है तान्या मित्तल। मैं आप लोगों को कास्ट करके काफी खुश होऊंगी।" एकता कपूर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तान्या मित्तल के लिए भविष्यवाणी करते हुए आगे कहा, "इनका राहू दस में है और कहते हैं कि जिनका राहू दस में, दुनिया उनके बस में।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में एकता कपूर की बातें सुनकर तान्या मित्तल की खुशी सातवें आसमान पर रही। तान्या मित्तल ने कहा, "मैम ये मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।" वहीं सलमान खान ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "लेकिन ये गरीब लड़की का किरदार है।" सलमान खान की बातें सुनकर तान्या मित्तल ही नहीं, बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि तान्या मित्तल के अलावा नीलम गिरी को भी एकता कपूर का शो ऑफर होने की बात सामने आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article