टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: कुनिका सदानंद पर भड़के सलमान खान, लपेटे में आए अमाल मलिक-शेहबाज बदेशा

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Written Update: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड (Weekend Ka Vaar Episode) काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने क्या कहा...

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Written Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस शो से एक के बाद एक नए अपडेट सामने आते रहते हैं। लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में अलग ही धमाल मचा हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) ने लौटते ही घरवालों को आईना दिखा दिया, खासकर अमाल मलिक (Amaal Mallik) की हिपोक्रिसी और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के इंसेंसिटिव कमेंट्स पर जमकर क्लास लगाई। इस एपिसोड में ड्रामा, फन टास्क और इमोशंस का जबरदस्त मिक्स देखने को मिला। फैमिली वीक के बाद ये एपिसोड और भी स्पेशल था, जहां डीपक चाहर (Deepak Chahar) जैसे गेस्ट्स ने भी हंगामा मचाया। तो चलिए जानते हैं इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

सलमान खान ने कुनिका सदानंद की लगाई क्लास

सबसे पहले सलमान खान ने कुनिका सदानंद को लपेटा। घर में मालती चाहर (Malti Chahar) और फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) के बीच आर्ग्यूमेंट के दौरान कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से कहा था, 'वो लेस्बियन है।' ये सुनकर तो इंटरनेट पर भूचाल आ गया था। वीकेंड का वार में सलमान ने सीधे कुनिका सदानंद को घेरा और कहा 'कुनिका सदानंद, कुछ मामलों में आप बहुत इंसेंसिटिव लगीं। नेशनल टीवी पर ऐसे कमेंट्स बर्दाश्त नहीं।' इसके बाद कुनिका सदानंद ने तुरंत माफी मांगी, कहा कि वो होमोफोबिक नहीं है और पर्सनल चॉइसेज का सम्मान करती है।

सलमान खान ने अमाल को कहा हिपोक्रेट

इसके बाद सलमान खान अमाल मलिक पर भड़के नजर आए। सिंगर अमाल को सलमान ने हिपोक्रेट कहा, क्योंकि वो दोस्तों के पीठ पीछे बुराई करता है लेकिन आमने-सामने चुप रहते हैं। 'आप पैसिव गेम खेल रहे हो, बैकबाइटिंग कर रहे हो। कुछ दिन पहले आपका डायलॉग था 'तूफान से टकराएगा तो भस्म हो जाएगा' लेकिन अब डायरेक्ट कॉन्फ्रंट क्यों नहीं?' अमाल ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ भी मिसबिहेव किया था, जिसके लिए सलमान ने कहा, 'केवल उन लोगों से झगड़ा करते हैं जिनके बारे में उन्हें पता है कि वे बदला नहीं लेंगे।'

शेहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) को तो सलमान ने 'चमचा' बुला दिया, कहा कि वो अमाल का नाम इस्तेमाल करके बचता है और ओवर पॉजेसिव है। शेहबाज के 'बिग बॉस मुझे निकाल दो' वाले स्टेटमेंट्स पर सलमान ने तंज कसा, 'अगर मैं बिग बॉस होता तो दरवाजा खोल देता' दोनों ने शो को अनफेयर और बायस्ड कहा था, जिस पर सलमान ने लेसन दिया कि रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेयर्स की भी है।

फिर अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) पर भी सलमान ने सवाल उठाए। उनके पापा के आने के बाद अचानक बिहेवियर चेंज हो गया, जो शक पैदा कर रहा था। सलमान ने कहा, 'इतने हफ्ते क्यों लगे आपको रिएक्शन देने में।'

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article