Laughter Chefs 2 को इस कलाकार ने कहा अलविदा, इस कारण किया खुद को बीच शो से किनारे

TV Actors Quits Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस बीच सेट से खबर सामने आई है कि शो में नजर आ रहा एक टीवी कलाकार ने चलते शो को बीच में छोड़ दिया है।

TV Actors Quits Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का इन दिनों मजेदार चल रहा शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ राज कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों पर शो का जादू चल गया है। बड़े-बड़े शोज को पछाड़ते हुए 'लाफ्टर शेफ 2' को जबरदस्त रेटिंग मिल रही है। शो में टीवी स्टार्स अपनी कुकिंग स्किल्स से सभी को चौंका देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच शो के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस काफी मायूस है। लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहे एक टीवी कलाकार ने चलते शो को बीच में छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस कलाकार का नाम और शो छोड़ने का कारण।

Abdu Rozik Quits laughter Chefs

कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के सेट से खबर सामने आ रही है कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने शो को अलविदा कह दिया है। शो के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसका कारण रमदान है, ऐसे में वो वापिस अपने घर दुबई जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी दुखी है क्यूंकी अब्दु की मस्ती और क्यूटनेस पर वो फिदा थे। शो में अब्दु और एल्विश यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था लेकिन अब दर्शकों को ये देखने नहीं मिलेगी।

End of Feed