टीवी मसाला

रमदान के मौके पर पति शहनवाज के लिए इफ्तारी बनाती हैं Devoleena Bhattacharjee, कहा 'बहुत खुशी मिलती...'

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग शादी की थी। ऐसे में रमदान के मौके पर एक्ट्रेस पति के लिए इफ्तारी बनाती हैं, जिससे उनको बहुत खुशी मिलती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोरर में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल दिसंबर में देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कपल ने जॉय रखा। शादी के 2 साल बाद देवोलीना और शहनवाज को माता-पिता बनने का सुख मिला। इस बीच एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए देवोलीना ने रमदान को लेकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे वो अपने पति शहनवाज के लिए इफ्तारी बनाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकीं टीवी हसीना देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) खुद बंगाली है लेकिन शादी शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) संग की थी जिनका धर्म मुस्लिम है। ऐसे में इन दिनों रमदान के मौके पर शहनवाज रोजे रख रहे हैं और पत्नी देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति की खातिरदारी करने में कोई मौका नहीं छोड़ रही। एक्ट्रेस ने बताया कि 'रमदान के मौके पर वो दोनों साथ में नमाज पढ़ते हैं। ऐसे में ध्यान रखती हूँ कि इफ्तारी के मौके पर मैं उन्हे स्वादिष्ट और हेल्थी खाना दूँ। मैं शहनवाज के धर्म का सम्मान करती हूं और उन्हे हर तरह की नेगीटीविटी दूर रखूं।'

बता दें साल 2022 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शहनवाज देवोलीना के अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ जिम ट्रेनर भी थे। देवोलीना भट्टाचार्जी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं आखरी बार एक्ट्रेस सीरियल 'छठी मैया' में नजर आई थी। देवोलीना को इस सीरियल से दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द देवोलीना छोटे परदे पर लौटें हालांकि ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस का अभी कोई प्लान नहीं है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article