Vivian Dsena Reveals Rubina Dilaik Used To Fight With Him On Shakti Set: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाते हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' में जल्द ही होली स्पेशल एपिसोड आने वाला है, जिसमें कई टीवी सितारे बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे। इस खास एपिसोड के लिए एक्टर विवियन डीसेना भी 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) का हिस्सा बनेंगे। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना ने रुबीना दिलैक के साथ डांस तो किया ही। साथ ही एक्ट्रेस की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि विवियन डीसेना व्हाइट कुर्ता-पजामा और येलो सदरी जैकेट पहने नजर आए। उन्होंने रुबीना दिलैक को डांस के लिए प्रपोज करते हुए कहा, "गुलाबो इतने सालों बाद हम मिले हैं, डांस करना तो बनता ही है।" डांस के दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही। वीडियो में रुबीना दिलैक कुकिंग करते वक्त विवियन डीसेना से पूछते दिखीं कि ये निकलेगा कैसे। इसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "वही तो मेरा भी सवाल है।" विवियन की बातों पर रुबीना दिलैक ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, "बड़ा कहता था कि मैं तो कुकिंग करता था।" रुबीना दिलैक के जवाब में विवियन डीसेना ने कहा, "अरे तो ये सब थोड़ी ना करता था वहां।"
'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में रुबीना दिलैक और विवियन डीसेना की नोंक-झोंक यहीं नहीं रुकी। कृष्णा अभिषेक ने विवियन डीसेना से सवाल किया कि आपने रुबीना के साथ काम किया है। दिन में कितनी दफा डांटती थी। उनकी बात पर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "ऐसे डांटती नहीं थी, सीधा लड़ाई कर लेती है।"
