Laughter Chef 2: अब्दु रोजिक के बाद अब इस हसीना ने छोड़ा शो, बीच रास्ते में ही हमेशा के लिए किया किनारा

Laughter Chef 2 This Actress Quits Show: टीवी के चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' से कुछ दिनों पहले ही अब्दु रोजिक ब्रेक पर गए थे। वहीं अब एक और हसीना के शो छोड़ने की खबर सामने आ रही है।

Laughter Chef 2 This Actress Quits Show: टीवी के चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ 2' के जरिए हर सप्ताह टीवी पर हंसी-मजाक का तड़का लगाया जाता है। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग की परीक्षा तो देते ही हैं, साथ ही दर्शकों को हंसाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन 'लाफ्टर शेफ 2' से कुछ दिनों पहले ही अब्दु रोजिक ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने रमजान अपने परिवार के साथ मनाने का फैसला किया था, जिससे उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। वहीं अब अब्दु रोजिक के बाद एक और हसीना के शो छोड़ने की खबर सामने आ रही है। हालांकि वह ब्रेक पर नहीं बल्कि हमेशा के लिए ही 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) से जा रही हैं।

'लाफ्टर शेफ 2' से इस हसीना ने किया किनारा

End of Feed