टीवी मसाला

Exclusive: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अविनाश मिश्रा के नाम पर लगी मुहर, ये हसीना भी तूफान मचाने के लिए है तैयार

Exclusive Avinash Mishra And This TV Actress Almost Confirm For KKK 15: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में शो को लेकर खबर आई है कि अविनाश मिश्रा के नाम पर मेकर्स ने मुहर लगा दी है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए इन दो सितारों के नाम पर लगी मुहर

Exclusive Avinash Mishra And This TV Actress Almost Confirm For KKK 15: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब तूफान मचाता है। वहीं रोहित शेट्टी के साथ शो की शोभा और भी ज्यादा बढ़ जाती है। खास बात तो यह है कि 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अभी तक कई सितारों के नाम शो के लिए सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में चुम दरांग से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा तक शामिल हैं। वहीं अब दो और सितारों के नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आ रहे हैं जिनके नाम पर लगभग मेकर्स ने मुहर लगा दी है।

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को दी जानकारी में बताया कि टीवी इंडस्ट्री के दो सितारों के नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए तय हो चुके हैं। जहां एक नाम अविनाश मिश्रा का है तो वहीं दूसरा नाम टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय का है। सूत्रों की मानें तो दोनों को शो के लिए लगभग कंफर्म किया जा चुका है, हालांकि मेकर्स की ओर से 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

मई में शूटिंग के लिए रवाना होंगे कंटेस्टेंट्स

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि मई में सभी कंटेस्टेंट्स 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए उड़ान भरेंगे और विदेश में इसकी शूटिंग पूरी करेंगे। बता दें कि हर साल शो की शूटिंग विदेश में होती है। वहीं इस बार कंटेस्टेंट्स को पिछले सीजन के मुताबिक ज्यादा मुश्किल स्टंट का सामना करना पड़ सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article