टीवी मसाला

Laughter Chef 2: एल्विश यादव और अब्दु रोजिक ने बनाया ऐसा लड्डू, खाते ही टूट गया भारती सिंह का दांत

Laughter Chef 2 Bharti Singh Tooth Came Out Due To Elvish Yadav Abdu Rozik Laddoo: 'लाफ्टर शेफ 2' से जुड़ा हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश यादव और अब्दु रोजिक ने ऐसा लड्डू बना दिया, जिसे खाते ही भारती सिंह का दांत टूट गया। ये वीडियो देख लोग भी हंसी नहीं रोक पाए।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में भारती सिंह का टूटा दांत!

Laughter Chef 2 Bharti Singh Tooth Came Out Due To Elvish Yadav Abdu Rozik Laddoo: कलर्स टीवी के चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' में दर्शकों को सभी स्टार्स की कुकिंग स्किल तो देखने को मिलती ही है, साथ ही जमकर मनोरंजन भी होता है। 'लाफ्टर शेफ 2' में कई मुमेंट्स ऐसे रहते हैं जिन्हें देख दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसा ही एक प्रोमो वीडियो शो का तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर दिया है। 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) के इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अब्दु रोजिक और एल्विश यादव का बनाया हुआ लड्डू खाना भारती सिंह के लिए बहुत भारी पड़ गया।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) का ये प्रोमो वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। 'लाफ्टर शेफ 2' का अपकमिंग एपिसोड आने वाले त्यौहारों पर आधारित होगा। ऐसे में शेफ सभी स्टार्स को लड्डू बनाने का टास्क देंगे। लेकिन टास्क के चक्कर में एल्विश यादव और अब्दु रोजिक ने ऐसा लड्डू बना दिया कि उसे खाना बेहद मुश्किल रहा। वहीं भारती सिंह ने जब वो लड्डू खाने की कोशिश की तो वो उनके दांतों में फंस गया। ऐसे में कॉमेडियन ने शेफ हरपाल सिंह की मदद लेने की कोशिश की। लेकिन लड्डू को खींचने के चक्कर में भारती सिंह का दांत भी टूट गया।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) का प्रोमो वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई की तरह लड्डू भी एकदम हार्ड है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यही चाहिए था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "लगे रहो एल्विश भाई।" बता दें कि जल्द ही 'लाफ्टर शेफ 2' में विवियन डीसेना की भी एंट्री होने वाली है, जो रुबीना दिलैक के साथ अपनी कुकिंग स्किल दिखाते नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article