टीवी मसाला

Laughter Chef 2 में भिड़ गईं अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक, गुस्से में 'छोटी बहू' एक्ट्रेस ने छोड़ दी कुकिंग

Ankita Lokhande And Rubina Dilaik Fight In Laughter Chef 2: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि शो में कुकिंग बैटल के दौरान रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे के बीच झगड़ा हो गया।

Image

रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे के बीच हुई लड़ाई

Ankita Lokhande And Rubina Dilaik Fight In Laughter Chef 2: कलर्स के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ 2' में टीवी के चर्चित सितारों के बीच कुकिंग बैटल देखने को मिलती है और इस दौरान वे अपने दर्शकों के लिए हंसी का तड़का लगाना भी नहीं भूलते हैं। चंद दिनों पहले ही 'लाफ्टर शेफ 2' में करण कुंद्रा ने वापसी की है, जिससे भारती सिंह सहित बाकी सितारों की खुशी अलग ही स्तर पर नजर आई। लेकिन हाल ही में 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो में कुकिंग बैटल के दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और रुबीना दिलैक के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में छोटी बहू एक्ट्रेस ने कुकिंग तक छोड़ दी।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती सिंह और शेफ हरपाल कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांट देंगे, जिसमें से एक होगी टीम रुबीना और दूसरी होगी टीम अंकिता। खबरों की मानें तो कुकिंग बैटल के बीच रुबीना दिलैक खाने से जुड़े कुछ इंग्रीडिएंट्स मांगने के लिए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पास जाती हैं। लेकिन अंकिता लोखंडे उन्हें देने से साफ इंकार कर देती हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एटीट्यूड रुबीना दिलैक को पसंद नहीं आता। स्थिति से परेशान होकर रुबीनै दिलैक कुकिंग से अपने कदम पीछे खींच लेती हैं। वहीं उनका ये तरीका देख टीममेट के साथ-साथ दर्शक बी हैरान रह जाते हैं।

हालांकि 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में कुकिंग बैटल के बीच हुई रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये लड़ाई सुलझ पाएगी या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि पिछले सीजन में कश्मीरा शाह और अली गोनी का भी झगड़ा हो गया था। हालांकि बाद में दोनों ने उस झगड़े को सुलझा लिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article