वेब सीरीज

"तुम आलिया की मम्मी का रोल..." एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से घटिया सवाल पूछकर मोल ली मुसीबत

Elvish targets Ankita's age: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने एक पॉडकास्ट के दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की उम्र का मजाक उड़ाया, जो उनके खिलाफ चला गया है। लोग लगातार एल्विश यादव को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें घटिया जोक के लिए सुना रहे हैं। फैंस का कहना है कि एल्विश ने अंकिता की उम्र का मजाक उड़ाकर सारी हदें पार कर दी हैं।

Image

Elvish Yadav Ankita Lokhande

Elvish targets Ankita's age: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों के घेरे में नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अदाकारा अंकिता लोखंडे का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। असल में एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे को अपने पॉडकास्ट में बुलाया था और इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अदाकारा की उम्र पर जोक बोल दिया। एल्विश के जोक को अंकिता लोखंडे ने कई दफा इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन सोशल मीडिया स्टार ने बार-बार उसी बात पर जोर देकर मुसीबल मोल ले ली है। अंकिता लोखंडे के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से उनकी उम्र पूछने के बाद कहा कि वो 40 के पार हो चुकी हैं। ऐसे में वो हीरोइन के रोल्स छोड़कर आलिया भट्ट की मम्मी का किरदार प्ले करें। लोगों को एल्विश यादव का ये जोक पसंद नहीं आ रहा है और वो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस का कहना है कि एल्विश को इतना घटिया जोक बोलने से पहले एक बार तो सोचना चाहिए था। ए

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'इनकी स्क्रिप्ट कौन लिखता है? शो में गेस्ट को बुलाकर इतना घटिया जोक बोलना अच्छी बात नहीं है। अंकिता की उम्र चाहें कितनी भी हो जाए वो अच्छी लगती हैं और आलिया की मां तो बिल्कुल नजर नहीं आती हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'एल्विश यादव को समझ भी है कि वो क्या बोलते हैं? इतनी घटिया बात बोलते हुए सौ बार सोचना चाहिए। एक महिला से इस तरह की बात कैसे बोल सकता है कोई?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article