Exclusive: 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' से पहले स्मृति ईरानी ने उठाया बड़ा कदम, एकता कपूर की हुई चांदी चांदी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: जल्द ही टीवी दुनिया पर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। टेली टॉक के हाथ एक एक्सक्लूसिव खबर लगी कि स्मृति ईरानी ने शो के लिए एकता कपूर संग कान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी दुनिया का पसंदीदा सीरियल में से रह चुका 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ। सालों बाद डेली सोप क्वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर शो को वापिस टीवी पर टेलिकास्ट करने जा रही है। शो में एक बार फिर स्मृति ईरानी को तुलसी और अमर उपाध्याय को मिहिर विरानी का रोल में देखा जाएगा। जनता 'क्योंकि सास भी कभी भी थी 2' के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। अब हाल ही में टेली टॉक के हाथ शो से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी जिसमें स्मृति ईरानी का नाम शामिल है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update

सीरियल 'क्योंकि की सास भी कभी बहु थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के एक खास सूत्र ने टेली टॉक को खबर देते हुए बताया कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आखिरकार शो के लिए कान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। ऐसे में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अब स्मृति को सीरियल के लिए लॉक कर लिया है। 8 जून को स्मृति और एकता के बीच ये कान्ट्रैक्ट साइन हुआ। खबर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और स्मृति को सालों बाद तुलसी के किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में स्मृति को एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था।

End of Feed