टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10June: कावेरी की ढाल बन कृष से दो-दो हाथ करेगा अंशुमन, अभिरा को देख चैन की सांस लेगा अरमान

YRKKH Spoiler 10 June: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आज के एपिसोड में अरमान का सामना अभिरा से होगा जिसकी मुस्कान देख उसके पीछे पीछे घूमेगा। दूसरी तरफ अंशुमन कावेरी के लिए कृष की हेकड़ी निकालता है।

Image

yeh rishta kya kehlata hai

YRKKH Spoiler 10 June: राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आया जिसके चलते कहानी और भी ज्यादा मजेदार हो गई है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि बंपर टीआरपी बटोर सकें। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि मायरा साड़ी के स्टाल पर कावेरी और विद्या के लिए आइसक्रीम छोड़कर चली गई जिसके चलते पूरी जगह चीटियां ही चीटियां फैल गई थी। दूसरी तरफ अरमान अपने रुमाल देकर अनजान में अभिरा के आँसू पोंछता है। यहाँ पढ़िए आज 10 जून के एपिसोड का स्पॉइलर।

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कृष से होगी जो काजल और मनीषा को कावेरी के स्टाल पर देख चिल्लाने लगेगा। तान्या जो साड़ी पसंद करती है उसे कावेरी सगाई का तोहफा के रूप में देती है लेकिन कृष पैसे देने की जिद्द करेगा। कृष कावेरी और विद्या की गरीबी का बहुत मजाक उड़ाता है और हाथ में खैरात के नाम पर पैसे थमा देगा। ये देख अंशुमन कृष का कॉलर पकड़ लेगा और कावेरी से माफी मांगने को कहेगा। अभिरा अंशुमन से खुश होगी क्यूँकि उसने कृष के खिलाफ जाकर कावेरी का साथ दिया। ऐसे में अभिरा अंशुमन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगी। दूसरी तरफ मायरा डांस मुकाबला के तीसरे राउन्ड में पहुँच जाएगी और उदयपुर को लकी मानेगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे अरमान का अभिरा से सामना होगा जो बर्फ का गोला खरीद रही होगी। अरमान अभिरा के चेहरे पर मुस्कुराहट देख उसके पीछे पीछे खींचा चला जाएगा। इससे पहले अभिरा उसे देखे वो भाग जाएगा और मायरा को लेकर माउंट आबू जाने का फैसला लेगा। उदयपुर में रहने के लिए मायरा ऑटो में बैठकर चली जाएगी लेकिन ड्राइवर उसे सुनसान जगह लेकर चला जाएगा ताकि उसे किडनैप कर सके। गुंडों से बचने के लिए मायरा खुद को कार्टन में छुपा लेगी जिसे अभिरा ही ढूंढेगी। अभिरा क लगेगा कि उसने सालों पहले खोई अपने बच्ची को ढूंढ निकाला।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article