Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot Latest Promo: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी लोगों में काफी लोकप्रिय है। एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने टीवी पर इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सालों तक चलने वाला ये शो आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में ताजा है। खास बात तो यह है कि स्मृति ईरानी का ये शो एक बार फिर से नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से जुड़ा हाल ही में प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तुलसी ने बताया कि वह एक बार फिर से लोगों के आंगन में खिलने के लिए तैयार है।
फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: KSBKBT 2: तुलसी का अपडेटेड वर्जन लाकर कोहराम मचाएंगी एकता कपूर, TRP के लिए खेलेंगी ये दांव
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) का ये प्रोमो वीडियो देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तुलसी ने बदलते वक्त के साथ अपना नजरिया तो नया कर लिया। लेकिन संस्कार उसने अभी भी पुराने ही संजोए हुए हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के प्रोमो वीडियो में स्मृति ईरानी यानी तुलसी कहती नजर आई, "कभी-कभी सोचती हूं, अपने वो नहीं जो तस्वीरों में साथ खड़े होते हैं। अपने वो हैं जो तकलीफों में साथ खड़े होते हैं। लगता है जैसे कल की ही बात हो जब मैं शांति निकेतन आई थी। जहां एक छत के नीचे रहकर भी दिलों में फासले थे। कभी बच्चे राह से भटके तो कभी बहू-बेटों में फर्क किया गया। लेकिन एक मां, पत्नी और बहू का फर्ज कहता है कि उसूलों के साथ प्यार हो तो परिवार जुड़ा रहता है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में संस्कार और भी मायने रखते हैं। और बदलते वक्त के साथ तो चुनौतियां भी नई। पर संस्कार जो तब थे, आज भी वही है। फिर आ रही है तुलसी, आपके आंगन में खिलने।"
बता दें कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 29 जुलाई से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो में कई पुराने कलाकारों की वापसी होगी, जिसमें हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, अमर उपाध्याय से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल है।
