Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: दूसरी औरत संग करण का चक्कर, नंदिनी करेगी पति का पर्दाफाश; टूटेगा तुलसी का घर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक सच तुलसी के सामने आने वाला है। नंदिनी तुलसी के सामने करण का राज खोलेगी। शो में नया ड्रामा होगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में मिहिर और तुलसी का रिश्ता सुधरता हुआ दिख रहा है। नोइना के जाने के बाद मिहिर तुलसी के आगे पीछे घूम रहा है लेकिन शांतिनिकेतन में करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि नंदिनी करण का पीछा करती है। उसे अपने पति पर शक होता है और उसका शक सही निकलता है। करण की जिंदगी में कोई और है और अब ये खुलासा तुलसी के सामने होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है। (ये भी पढ़ें: ड्रामा या सुलह... Chandrika Dixit ने पति Yugam Gera संग वीडियो शेयर कर दिया झटका, ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ)

smriti irani serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

smriti irani serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (Photo Credit- jiohotstar)

    करण और नंदिनी की टेंशन लेगी तुलसी

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में देखने के लिए मिलेगा कि मिहिर और तुलसी बाहर निकलते हैं, लेकिन यहां पर तुलसी का सारा ध्यान करण और नंदिनी पर होता है। तब तुलसी मिहिर को बताती है कि कैसे नंदिनी करण का पीछा कर रही थी और ये तब ही होता है, जब रिश्ते में विश्वास नहीं होता। मिहिर इस मौके पर दोनों की टेंशन नहीं लेने के लिए कहता है। मिहिर का मानना है कि छोटा मोटा झगड़ा है जो जल्द ही सुलझ जाएगा। (ये भी पढ़ें: 'घबरा रही थी... रोई भी..', MRI स्कैन में Dipika Kakar की हुई थी हालत खराब, Shoaib Ibrahim ने बताया- क्या आया रिजल्ट?)

    smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo credit- jiohotstar)

    करण का पर्दाफाश करेगी नंदिनी

    शो में इसके आगे दिखाया जाएगा कि नंदिनी जैसे ही घर पहुंचेगी, तो उसे आगे तुलसी मिलती है। तुलसी उससे कई सारे सवाल करती है और ये सुनकर नंदिनी टूट जाती है। नंदिनी रोते हुए बताती है कि करण का बाहर अफेयर चल रहा है। तुलसी अपने बेटे पर ये आरोप बर्दाश्त नहीं कर पाती। वह नंदिनी को ही गलत बताती है, लेकिन जब नंदिनी अपनी बात को जोर कहकर देती है तो तुलसी को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। अब करण के अफेयर की खबर विरानी परिवार के हर सदस्य को जल्द ही पता चलने वाली है, जिसका असर तुलसी के परिवार पर जरूर पड़ेगा। इसके अलावा ये भी देखना होगा कि करण के इस कदम पर तुलसी का क्या फैसला होगा?

    End of Feed