Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review: पहले एपिसोड ने ताजा की पुरानी यादें, रिश्तों का पाठ पढ़ाएगा विरानी खानदान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला एपिसोड कल रात रिलीज हुआ। 25 सालों बाद अपको एक बार फिर तुलसी और उसके विरानी परिवार से मिलना हुआ। चलिए इस रिपोर्ट में जानिए कि पहले एपिसोड में क्या ट्विस्ट देखने को मिले।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। कल टीवी पर पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया जो देखने में काफी मजेदार था। फैंस भी सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को याद कर तारीफ कर रहे हैं। एकता कपूर के इस सीरियल के पहले एपिसोड में ही ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो गई। नई शुरुआत के दिन ही तुलसी और विरानी खानदान में जमकर तमाशा देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पहले एपिसोड का रिव्यू।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) कि शुरुआत तुलसी विरानी से होती है जो अपनी और मिहिर की 38वीं सालगिरह की पूजा कर रही होती है। फिर एक एक कर तुलसी अपने आइकोनिक अंदाज के साथ पूरे परिवार से परिचय कराती है जिसमें नए और पुराने चेहरे देखने को मिले। तुलसी की काकी दक्षा विरानी बुढ़ापे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं। करण आज भी मां तुलसी के पल्लू से बंधा हुआ है और साथ ही पत्नी गौरी से भी बेहद प्यार करता है। इन सब के बीच गायत्री तुलसी को आज भी ना पसंद करती है जो आगे चलकर विरानी खानदान की नीवं हिला देगी।

End of Feed