Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की सौतन बन कदम रखेगी ये हसीना, तुलसी का काल होगा अंश का बेटा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदिनी की सौतन बनकर लौटने वाली है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। इस जगह पर अपनी धाक जमाए रखने के लिए शो में आए दिन दिलचस्प मोड़ भी आ रहे हैं। सीरियल में अभी तक दिखाया गया कि करण किसी पराई महिला के घर जाकर उसे गले लगाता है, साथ ही उस दौरान करण के बेटे का भी जिक्र होता है। ये सब नंदिनी सुन लेती है, जिससे वो फूट-फूटकर रोती है। लेकिन सीरियल में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं। टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनकर एकता कपूर के शो में कदम रखने वाली हैं। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर के रोमांस की सारी हवा निकालेगी तुलसी, नंदिनी- करण का कलेश देख लगेगा झटका

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (20)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मचेगा बवाल, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक्ट्रेस परख मदान की एंट्री होने वाली है। इससे पहले वह 'अनुपमा', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'काव्या' और 'भाग्य लक्ष्मी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि परख मदान शो में करण के साथ मौजूद महिला का किरदार अदा करेंगी। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन परख मदान का कैरेक्टर विरानी परिवार में भूचाल मचाने का काम करेगा। उनके किरदार के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के आगे माफी की भीख मांगेगी रोजी, दिग्विजय के सिर से छिनेगी छत

    End of Feed