'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' के लिए एक साथ दोबारा आए ये कलाकार, सेट से सामने आया BTS वीडियो

KSBKBT 2: स्टार प्लस पर जल्द ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 'अपने सीजन 2 के साथ लौटने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसमें 25 साल बाद कलाकार एक साथ दोबारा साथ आए।

KSBKBT 2: एकता कपूर का आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' इन दिनों सुर्खियों में हर जगह बना हुआ है। मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिर के बाद परदे पर तुलसी और मिहिर विरानी को मॉडर्न अवतार में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। सीरियल से स्मृति ईरानी काफी लंबे समय बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने शो के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया जिसमें कलाकार काफी कन्यूज दिखाई दिए लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Image Source: StarPlus Instagram

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के सेट से जो वीडियो सामने आया है उसमें शक्ति आनंद दिखाई दिए जो सभी से पूछ रहे हैं कि आखिर करना क्या है। हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान भी यही सवाल पूछते रहे लेकिन किसी को भी कोई आइडिया नहीं आखिर क्या करना है। इसके बाद सभी कलाकार 25 साल बाद एक साथ आने को लेकर अपने दिल की फीलिंगस बयान करते हैं। सेट पर सभी सीन शूट करते हुए नजर आए साथ ही स्मृति ईरानी संग मौज मस्ती भी की। तभी केतकी कहती हैं कि सालों बाद मिहिर और तुलसी के बीच क्या होने वाला है जानने के लिए देखें सीरियल।

End of Feed