Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का लवर बनकर एंट्री मारेगा ये दमदार एक्टर, मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में पुराने किरदार की वापसी हो रही है। शो में तुलसी का लवर लौट रहा है, लेकिन मिहिर की एंट्री पर रोक लगेगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में मिहिर की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। शो में मिहिर को लीप के बाद से दिखाया नहीं गया है। कहानी के हिसाब से मिहिर अमेरिका में है और सच सिर्फ करण और गौतम ही जानते हैं। बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट आई थी कि शो में मिहिर की वापसी होने वाली है। मिहिर का रोल निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय भी अपने कमबैक को लेकर एक्साइटेड थे, लेकिन अब मेकर्स ने कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला दिया है। अब मिहिर की वापसी पर रोक लगाने की प्लानिंग है और नए एक्टर की एंट्री करवाई जा सकती है। आइए आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो में क्या ट्विस्ट आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मक्का शरीफ में जानमाज बांट रहीं Rakhi Sawant के साथ हुई छीना-झपटी, भीड़ में खींचा गया हिजाब!

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (photo credit- instagram)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी तुलसी के लवर की एंट्री

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर सोशल मीडिया पर ढेर सारी रिपोर्ट सामने आ रही है। फैंस मिहिर की एंट्री पर बने सस्पेंस को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन मेकर्स अभी इस सस्पेंस को और भी लंबा खींचने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने मिहिर की वापसी को रोक दिया है और मिहिर के जगह शो में नया किरदार आएगा, जो तुलसी का लवर हो सकता है। दावा है कि शो में अमन वर्मा की एंट्री हो सकती है और अमन शो में एक मास्क मैन के रूप में एंट्री लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन तुलसी का लवर होगा, जो कहानी में नया धमाका लेकर आएगा। शो में वह अनुपम कपाड़िया के रोल में होंगे। बता दें कि अमन वर्मा शो के पहले सीजन में थे और तब उनका रिश्ता तुलसी के साथ काफी गहरा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: किडनैप कर जिंदा जलाई गई थीं पंजाबी इंफ्लुएंसर Manjeet Kaur, टॉर्चर के 54 दिनों बाद हुआ निधन

      शो में क्या दिखाया जा रहा है?

      बता दें कि शो में अभी एक मास्क मैन दिखाया जा रहा है और ये मास्क मैन शांतिनिकेतन के आसपास ही भटक रहा है। परिवार के सभी लोग इस इंसान को नोटिस कर रहे हैं। तृप्ति इस शख्स को मिहिर समझ रही है और इसी वजह से सभी लोग कन्फ्यूज हैं, लेकिन परिवार के सभी लोग सतर्क रहने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच, तुलसी को अपने दोनों बेटों पर शक है। वह अब तक मिहिर के गायब होने की वजह का पता नहीं लगा पाई है और तुलसी को लगता है कि उसके दोनों बेटे मिहिर के बारे में उससे कुछ छुपा रहे हैं। इस वजह से वह किसी तरह अब बस मिहिर का सच पता लगाना चाहती हैं।

      End of Feed