TV Actress in KSBKBT 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। प्रोड्यूसर ने अपना एक जमाने में हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' को लॉन्च करने की घोषणा की। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें एक बार फिर दर्शकों को तुलसी और मिहिर विरानी देखने को मिलेंगे। इसी सीरियल से स्मृति ईरानी सालों बाद राजनीति से समय निकालकर टीवी दुनिया में कदम रखने जा रही है। शो से जुड़ी खबर सामने आई है कि इसमें एक नई टीवी हसीना की एंट्री हुई है जो स्मृति और अमर उपाध्याय संग नजर आएगी।
Image Source: Jiohotstar/Barkha Bisht Instagram
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) की एंट्री हुई है। खबर है कि बरखा बिष्ट का किरदार तुलसी विरानी के पति मिहिर से प्यार करने लगेगी। तीनों के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। सीरियल कि पिछली कहानी में मिहिर का अफेयर मंदिरा से हुआ था जिसका बाद में देहांत हो गया था। मिहिर और मंदिरा के बेटा भी था जिसका नाम करण था। अब ऐसा ही किरदार बरखा बिष्ट निभाने वाली हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
