टीवी मसाला

Exclusive: पायल ने क्यों किया चैरिटेबल फाउंडेशन से खुद को अलग? तलाक की खबर पर चुप्पी तोड़ संग्राम सिंह ने बताई वजह

Exclusive Sangram Singh On Why Payal Rohatgi Resign From Charitable Foundation: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने बीते कुछ दिनों पहले चैरिटेबल फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनकी और संग्राम सिंह के तलाक की अटकलें लगने लगीं। इस मामले पर अब संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- संग्राम सिंह इंस्टाग्राम

Exclusive Sangram Singh On Why Payal Rohatgi Resign From Charitable Foundation: रेसलिंग से लेकर एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाले संग्राम सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। संग्राम सिंह ने स्पोर्ट्स के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जबरदस्त राह बनाई है। संग्राम सिंह को उनकी दरियादिली के लिए भी खूब जाना जाता है। क्योंकि उन्होंने न केवल कई जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारियां उठाईं, साथ ही चैरिटेबल फाउंडेशन भी शुरू किया, जिसके तहत वह लोगों की मदद करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले इस चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर के पद से उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन अब इस मामले पर संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने बयान दिया है।

संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) के डायरेक्टर पद छोड़ने पर टाइम्स नाउ नवभारत से कहा, "चैरिटेबल फाउंडेशन में दो डायरेक्टर थे, एक मैं और एक पायल जी। उनका काम करने का तरीका अलग है। मुझे पता है कि कोई गलत भी कर रहा होगा तो भी मैं हंसता रहता हूं। लेकिन उनका कहना है कि ये काम करने का असली तरीका है नहीं। मैं ऐसे काम नहीं कर सकती। मैं अपने स्टार्टअप की ओर ध्यान दूंगी। तो उन्होंने कहा कि इस्तीफा देना है तो मैंने भी सोचा ठीक है, आपको जैसा सही लगे। उनका व्यवहार थोड़ा सा मेरे से अलग है तो उन्होंने ये चीज सोशल मीडिया पर डाल दी।"

तलाक की अटकलों का परिवार पर पड़ा ये असर

संग्राम सिंह (Sangram Singh) और पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) के तलाक की अटकलों से परिवार भी हैरान रह गया था। संग्राम सिंह ने इस बारे में कहा, "जिस दिन शादी की सालगिरह थी, उस दिन मैं सुबह उठकर देख रहा हूं कि घरवाले और दोस्त मैसेज कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं है कि मीडिया कैसे काम करता है।" संग्राम सिंह ने इंटरव्यू में इस बात पर भी जोर दिया कि सही ताकत निभाने में है, छोड़कर जाने में नहीं है। धैर्य तो रखना पड़ेगा, रिश्ते में। जिसमें संयम है उसे कोई पराजित नहीं कर सकता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article