टीवी मसाला

Anupamaa: मंच पर मां को देख गुस्से से लाल-पीली होगी राही, महान बनने के चक्कर में अपनी टीम को धोखा देगी अनुपमा

Anupamaa And Raahi Face Each Other On Stage Promo Video Out: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो को नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और राही का मंच पर आमना-सामना होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa And Raahi Face Each Other On Stage Promo Video Out: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से 'अनुपमा' की टीआरपी लुढ़क गई है, जिसे संवारने के लिए मेकर्स भी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। 'अनुपमा' में जल्द ही डांस की जंग छिड़ने वाली है, जिसमें मां-बेटी एक-दूजे को टक्कर देती नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि 'अनुपमा' (Anupamaa) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अनुपमा को उसकी टीम के साथ मंच पर बुलाया जाता है। वह बहुत गर्व से मंच पर कदम रखती है। लेकिन तभी उसकी प्रतियोगी टीम को बुलाया जाता है, जिसकी लीडर कोई और नहीं बल्कि राही कोठारी होती है। ये नाम सुनते ही अनुपमा के हाथ-पैर ढीले पड़ जाते हैं। वहीं जैसे ही स्टेज पर आकर राही अपनी मां अनुपमा को उसकी टीम के साथ देखती है, वो गुस्से से लाल-पीली हो जाती है। दूसरी तरफ अनुपमा दो राहों में फंस जाती है कि वह अपनी बेटी का समर्थन करे या अपनी टीम का सपोर्ट करे।

'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो को लेकर दर्शक भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर कोई जानता है कि राही जीतेगी। अनुपमा का बलिदान कैसे होगा फिर, महान मां।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अनुपमा को कायदे से अपनी टीम का साथ देना चाहिए, इस राही का ड्रामा तो चलता ही रहेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article