टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना का मिहिर के सामने पर्दाफाश करेगी तुलसी, शादी के मंडप में होगा भयंकर तमाशा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही नोइना का पर्दाफाश होने वाला है। तुलसी के हाथ बड़ा सबूत लग जाएगा।

Image

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2:: नोइना-तुलसी (Smriti irani) (Photo Credit: Jio hotstar)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक के बाद एक बड़े ड्रामे हो रहे हैं। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल में नोइना का झूठ लंबा चल रहा है। नोइना को कैंसर नहीं है, लेकिन वो सबको बेवकूफ बनाकर मिहिर से शादी करने वाली है, लेकिन नोइना का राज एक शख्स को पता चल गया है जो उसे ब्लैकमेल कर रहा है। ब्लैकमेलर ने नोइना से उसकी आधी प्रॉपर्टी मांग ली है। दूसरी तरफ ब्लैकमेलर तुलसी को भी मिलने के लिए बुला लेता है, जिसके बाद से ही तुलसी शातिंनिकेतन से गायब है और सबको पता चल गया है कि तुलसी किसी राज का पता लगाने गई है। अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार हाउस में कावेरी का कहर, मेहर को दिखाई औकात; अभिरा चलेगी भयंकर चाल)

तुलसी के लिए पागल होगा मिहिर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर पागलों की तरह तुलसी की टेंशन लेता है और घर पर पुलिस भी आ गई है, जो तुलसी का पात नहीं लगा पा रही। इस बीच जो लेटर सबको मिलता है, उससे सब ये अंदाजा लगाते हैं कि तुलसी जानबूझकर वो लेटर छोड़कर गई है ताकि सबको पता चल जाएगा कि वो कहां गई हैं। इस बीच घर में वैश्नवी आती है। तुलसी जाने से पहले वैश्नवी को मैसेज करती है और बोलती है कि मिहिर और नोइना की शादी नहीं रुकनी चाहिए। वैश्नवी आकर मिहिर को मैसेज दिखाते हैं तो सभी लोग शादी की तैयारी आगे बढ़ाने का फैसला लेते हैं, लेकिन मिहिर नहीं मानता। मिहिर का गुस्सा ये बात सुनते ही सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। (पढ़ें स्टोरी: 'तेरी शादी नहीं टिकेगी...' 50 साल की Ekta Kapoor से दोस्तों ने क्यों कही इतनी कड़वी बात? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: नोइना-तुलसी (Photo Credit: Jio hotstar)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: नोइना-तुलसी (Photo Credit: Jio hotstar)

    नोइना को होगा पर्दाफाश

    इसके बाद कहानी में धांसू ट्विस्ट आएगा। सभी लोग मिलकर जैसे तैसे नोइना और मिहिर की शादी की तैयारी करेंगे और फिर शादी का वक्त भी आ जाएगा। मिहिर और नोइना दूल्हा दुल्हन बने हुए मंडप में बैठेंगे। तभी नोइना घर की दूसरी सदस्य से उनका गठबंधन करने के लिए कहेगी। वो इस मौके पर तुलसी की दुहाई देगी और फिर मिहिर और नोइना का गठबंधन होगा। इस मौके पर जैसे ही दोनों फैरे लेने के लिए उठेंगे तो वहां पर तुलसी आ जाएगी। अब देखना होगा कि तुलसी कैसे नोइना का असली चेहरा सबके सामने लेकर आती है और मिहिर नोइना का सच जानकर क्या कदम उठाता है।

    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article