Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में लौटेगी तुलसी की पुरानी दुश्मन, विरानी खानदान में लाएगी तूफान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। वहीं सीरियल में तुलसी की पुरानी दुश्मन की वापसी होने वाली है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट शो के प्रति काफी बढ़ा दी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कुछ दिनों पहले ही 10 साल का लीप आया, जिसके बाद शो की कहानी ही बदल गई। तुलसी के नए रूप ने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन आगे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में ऐसे कई धमाके होने वाले हैं जो लोगों को हैरान करके रख देंगे। शो में तुलसी की पुरानी दुश्मन लौटने वाली है जो विरानी खानदान में बवाल मचा देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए BB 18 फेम Rajat Dalal, वीडियो शेयर कर बोले- कोई समाधान निकालो...

ChatGPT Image Jul 16, 2026, 01_35_01 PM

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लौट आई ये हसीना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में तुलसी की कई दुश्मन रह चुके हैं। वहीं अब शो में तृप्ति विरानी की वापसी होने वाली है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस सुवर्णा झा बतौर तृप्ति एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आतंक मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने सीजन 1 में भी तुलसी के परिवार की ईंट से ईंट बजा दी थी। यहां तक कि एक साथ पूरे परिवार को अपने इशारों पर नचाया था। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार तृप्ति विरानी की वापसी तुलसी के घर में क्या नया कोहराम मचाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के स्पिन-ऑफ में होगी नोइना-मिताली की एंट्री, खुलेगा मिहिर के गायब होने का राज?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में वापसी की खबर पर अभी तक सुवर्णा झा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन उनके अलावा एक्टर संदीप बसवाना भी शो में वापसी करने वाले हैं। खुद संदीप बसवाना ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि वह जल्द ही शो में नजर आ सकते हैं। संदीप और सुवर्णा की शो में एंट्री की खबरों से अनुमान लगाया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जल्द ही साहिल और तृप्ति की कहानी शुरू होने वाली है।

End of Feed