टीवी मसाला

पाकिस्तान के इमरान खान ने बांधे PM Narendra Modi की तारीफों के पुल, वीडियो देख कुशाल टंडन ने कह दी ये बात

Kushal Tandon Gives Reaction On Imran Khan Comment For PM Narendra Modi: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन अपनी बेबाकी के लिए खूब जाने जाते हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाकी से पेश करते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वीडियो पर भी कमेंट किया है।

Image

इमरान खान के वीडियो पर कुशाल टंडन ने दिया ये रिएक्शन

Kushal Tandon Gives Reaction On Imran Khan Comment For PM Narendra Modi: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कुशाल टंडन को आखिरी बार 'बरसातें: मौसम प्यार का' में देखा गया था, जहां उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। करियर से इतर कुशाल टंडन को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। सामाजिक मुद्दे हों या राजनीतिक, वह अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने करण वीर मेहरा के वीडियो पर भी तंज कसा था और कहा था कि कोई इनकी पाकिस्तान की टिकट करवाओ। वहीं हाल ही में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो शेयर कर उसपर रिएक्शन दिया है, जिसमें इमरान खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफें करते दिखाई दिये।

इमरान खान वीडियो में कहते दिखाई दिये कि हिंदुस्तान और अमेरिका का मित्र है और उन्हें जब अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल न खरीदो, उसने आगे से कहा कि तुम कौन होते हो? युरोप खरीद रहा है उनसे, हमारे लोगों को जरूरत है और हम खरीदेंगे उनसे। ये होता है आजाद मुल्क। इमरान खान के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने लिखा, "जब दुश्मन भी तारीफ करने को मजबूर हो जाए।"

इमरान खान के वीडियो पर कुशाल टंडन ने दिया रिएक्शन

इमरान खान के वीडियो पर कुशाल टंडन ने दिया रिएक्शन

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के करियर की बात करें तो उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह जीटीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगे, लेकिन ऐन मौके पर कुशाल टंडन ने शो से अपने हाथ पीछे खींच लिये थे। कुशाल टंडन ने यूं तो टीवी में 'एक हजारों में मेरी बहना है' से लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन 'बिग बॉस 7' ने उनकी पॉपुलैरिटी को नए आयाम पर पहुंचाया था। हालांकि कुशाल आज भी बिग बॉस 7 का हिस्सा बनने पर पछताते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article