Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में श्रद्धा आर्या, शक्ति आनंद, पारस कलनावत, बशीर अली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में प्रीता लूथरा मेंशन पहुंचती है। प्रीता को सबसे पहले निधि देखती है। क्या प्रीता अपने पति करण और बाकी परिवार वालों से मिल पाएगी।
शो में करण महेश से कहता है कि तुमने किसके कहने पर राजवीर को ऑफिस से निकालने की हिम्मत की। महेश कहता है कि शौर्य सर को राजवीर पसंद नहीं है। करण महेश से कहता है कि मैंने राजवीर को प्रीता की वजह से नौकरी पर रखा है। मैं जानना चाहता हूं कि राजवीर और प्रीता के बीच क्या संबंध है। मुझे प्रीता को घर वापस लाना है। ऑफिस में अपने पिता से मिलने के लिए काव्या आती है।
लूथरा मेशन में हुई प्रीता की एंट्री
राजवीर काव्या को देखकर इमोशनल हो जाता है। वो चाहता है काव्या की शादी में भाई की सभी जिम्मेदारियां निभाए। वो काव्या के लिए अच्छा भाई बनना चाहता है। राजवीर की लूथरा परिवार से करीबी देखकर शौर्य को जलन होती है। उसे लगता है कि राजवीर सबको उससे छीन लेगा। शौर्य राजवीर को सबक सीखाना चाहता है। वो बस सही मौके का इंतजार कर रहा है। निधि भी शौर्य को भड़काने का काम करती हैं।
फैंस चाहते हैं कि प्रीता अपने बेटे शौर्य को सही राह पर लेकर आए। क्या प्रीता और करण की होगी मुलाकात। प्रीता अपने बिखरे हुए परिवार को संभाल पाएगी।
