टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: काकू की आंखों में धूल झोंकर घर से भागेगी सवि, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 10, 2023, 12:23 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th July Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में काकू हर हालत में सवि की शादी करवानी चाहती हैं। वो नहीं चाहती हैं कि सवि अपने मां की तरह बने। सवि अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Image

Ghkkpm Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th July Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकेर आने वाले हैं। शो में विराट और सई के जाने के बाद सवि बिल्कुल अकेले पड़ गई है। वो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। लेकिन काकू उसकी शादी करवाना चाहती है। वो नहीं चाहती हैं सवि अपनी पढ़ाई पूरी करें। काकू सवि को कमरे में बंद कर देती है और कहती है कि जब तक लड़के वाले नहीं आ जाते। तुम इस कमरे से नहीं निकल सकती हूं।

सवि से मिलने के ईशा मैम उसके घर आती है। लेकिन काकू ईशा मैम को खरी खोटी सुनाती है। ईशा मैम काकू की बातों का बुरा नहीं मानती है। लेकिन सवि को ये सब बर्दाशत नहीं होता है। सवि काकू से कहती है कि आप मेरी गुरु से इस तरह से बात नहीं कर सकती हैं। आज मैं जो भी उनकी वजह से हूं।

सपनों को छोड़ सवि मान लेगा हार

सवि को लड़के वाले देखने आते हैं। लड़के के पिता सवि के कॉम्पिटिशन जीतने से खुश नहीं होते है। इधर ईशान अपनी गर्लफ्रेंड रीवा के साथ ट्रैक पर आया है। इस दौरान दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर बहस हो जाती है। ईशान रीवा से कहता है कि तुम यहां से चली जाओ। हालांकि रीवा वहीं ईशान का इंतजार करती है। ईशान रीवा से कहता है कि मैंने तुमसे कहा था जाने के लिए तो क्यों नहीं गई। रीवा कहती हैं तुम भी तो नहीं गए।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से भाग जाएगी। वो घर से भागकर भोसले इंस्टीयूट ऑफ कॉलेज में एडमिशन ले लेगी। ईशान उसी कॉलेज में प्रोफेसर है। ईशान सवि के जीनियस साइस से काफी इंप्रेस होता है। वो सवि को पढ़ाने के लिए उसे एक्सट्रा क्लास देते है। ईशान और सवि को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखकर रीवा को जलन महसूस होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article