Kundali Bhagya Spoiler Alert: जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। शो में दिखाया गया कि करण प्रीता को आग में जलने से बचाता है। लेकिन प्रीता को कुछ भी याद नहीं रहता है। लेकिन शौर्य और राजवीर एक- दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आते हैं। प्रीता को पता चल जाएगा कि करण शौर्या का पिता है। लेकिन करण जानता है कि प्रीता जिंदा है। शो में करण और प्रीता की जल्द मुलाकात होगी। वहीं, राखी मां अपने पोते शौर्य और राजवीर को डांटती है जो भी दोनों ने एक- दूसरे से बदला लेने के लिए किया है।
शो में राजवीर और शौर्या के बीच चल रही है टशन को देखकर फैंस बहुत बोर हो चुके हैं। दोनों के बीच एक- दूसरे के लिए नफरत दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। कुंडली भाग्य का अपकमिंग ट्रैक प्रीता की याददाशत और निधि के मास्टर गेम के बीच चलने वाला है। लूथरा फैमिली इस बात से खुश है कि प्रीता जिंदा है और परिवार के सदस्य उसे सबकुछ याद दिलाने की कोशिश करते है। राजवीर ऐसा करने से मान कर देता हैं क्योंकि ऐसा करने से प्रीता की हालत और खराब हो सकती हैं।
प्रीता पर हमला करेगी निधि
करण कहता है कि मैं प्रीता को ऐसी हालत में छोड़ नहीं सकता हूं। हम मिलकर उसका ख्याल रखेंगे। लेकिन राजवीर इस बात के लिए तैयार नहीं होता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राजवीर आगे क्या करता है। शो के अपकमिंग ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि निधि प्रीता को मारने की कोशिश करेगी। वो प्रीता को बताएगी कि राजवीर का एक्सीडेंट हो गया है। प्रीता राजवीर को बचाने के लिए आएगी और यहां पर निधि उस पर चाकू से हमला करेगी। इस दौरान प्रीता को सबकुछ याद आ जाएगा।
