Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 12th June Full Episode: आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। शो में सत्या को लकवा मार गया है। इस समय सत्या का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम सई है। सई सत्या का पूरा ख्याल रख रही हैं ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। सवि लड़कों को दिखाना चाहती हैं कि उसे भी पतंग उड़ानी आती है। इसके लिए वो अपनी मां को बाहर बुलाती है।
इससे पहले विराट आ जाता है और सवि को पतंग उड़ाना सिखाता हैं। ये सब देखकर सत्या को जलन होती है। सवि की मदद करते हुए सई गिरने वाली होती है तभी विराट आकर उसे बचा लेता है। सत्या विराट को धन्यवाद कहता है। वो विराट से कहता है कि तुमने सई को बचाया इसके लिए शुक्रिया। विराट सत्या और सई के घर से चला जाता है।
विराट को लेकर सत्या और सई में होगा झगड़ा
सत्या को बार-बार लगता है कि सई उसे छोड़कर चली जाएगी। सत्या को लगता है कि विराट सई को पाना चाहता है। इसकी वजह से सत्या और सई के बीच में भी लगातार झगड़े हो रहे हैं। हालांकि सई सत्या के गुस्से को समझ रही हैं। वो जानती है कि सत्या अभी मानसिक तनाव से गुजर रहा है। सई सत्या से कहती हैं तुम जैसा समझ रहे हो। ऐसा कुछ नहीं है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्या विराट को फोन करके कहेगा कि उसे लगता है कि सई आज भी उससे प्यार करती हैं। सत्या पीछे हट जाता है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।
