Akansha Juneja Aka Nidhi To Quit Kundali Bhagya Soon: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुंडली भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कुंडली भाग्य' बीते कई सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। आगे भी शो में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा देंगे। लेकिन इन सबसे इतर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा (Akanksha Juneja) शो को अलविदा कह चुकी हैं। बता दें कि आकांक्षा जुनेजा ने शो में निधी हिंदूजा लूथरा का किरदार अदा किया है, जो कि एक विलेन है।
'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा (Akanksha Juneja) ने कथित तौर पर शो को बाय-बाय कह दिया है। हालांकि वह अभी शो के कुछ एपिसोड में नजर आएंगी। लेकिन 'कुंडली भाग्य' में उनका ट्रैक खत्म हो चुका है या फिर वो बीच में ही शो छोड़कर जा रही हैं, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर खुद आकांक्षा जुनेजा ने भी 'कुंडली भाग्य' को छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि 'कुंडली भाग्य' से पहले आकांक्षा जुनेजा ने 'साथ निभाना साथिया 2' में अहम भूमिका निभाई थी। उस सीरियल में भी आकांक्षा जुनेजा का किरदार विलेन का ही था।
श्रद्धा आर्या भी कह सकती हैं 'कुंडली भाग्य' को अलविदा?
बता दें कि 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) भी सीरियल को बाय-बाय कह सकती हैं। श्रद्धा आर्या को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में उन्हें सीरियल से कुछ वक्त का ब्रेक चाहिए। हालांकि ये बात सच है या नहीं, टाइम्स नाउ इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर सकता।
