Kundali Bhagya Fame Shraddha Arya Going To Be Mother Soon: टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' से सबके दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा आर्या अक्सर चर्चा में रहती हैं। प्रीता बनकर वह सालों से दिलों-दिमाग पर छाई हुई हैं। 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में तो एक्ट्रेस जल्द ही सासू मां बनने वाली हैं, लेकिन खबर आ रही है कि अब असल जिंदगी में भी वह मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) शादी के बाद पहली बार मां बनने वाली हैं और प्रेग्नेंसी के कारण ही उन्होंने सीरियल 'कुंडली भाग्य' से भी ब्रेक लिया था। हालांकि एक्ट्रेस सेट पर वापसी कर चुकी हैं।
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) से जुड़ी ये जानकारी उनके खास सूत्रों ने दी है। 'सास बहू साजिश' की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा आर्या और राहुल नागल (Rahul Nagal) मम्मी-पापा बनने वाले हैं। वहीं उनसे जुड़े सूत्रों ने फ्री प्रेस जर्नल को दिये इंटरव्यू में कहा, "पक्ता नहीं है कि श्रद्धा आर्या की प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबर सच है या नहीं, लेकिन हां वो कई दिनों से सेट से गायब थीं। हालांकि उन्होंने कल से शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन जैसे ही वह सेट पर आईं, मीडिया को 'कुंडली भाग्य' के सेट से बैन कर दिया गया।" बता दें कि श्रद्धा आर्या को लेकर पहले भी प्रेग्नेंसी की अटकलें लग चुकी हैं। वहीं अभी तक एक्ट्रेस की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
कब हुई थी श्रद्धा आर्या और राहुल नागल की शादी
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और राहुल नागल (Rahul Nagal) ने साल 2021 में नवंबर में शादी रचाई थी। जहां वह खुद टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं तो वहीं उनके पति राहुल नागल एक नेवी ऑफिसर हैं। श्रद्धा आर्या के करियर की बात करें तो उन्होंने 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह 'तुम्हारी पाखी' में भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं।
