Anjum Fakih Performs Umraah: टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) शो से घर-घर में पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस ने शो में प्रीता की बहन सृष्टि का किरादार निभाया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वो अपनी मां के साथ उमराह पर जा रही हैं। एक्ट्रेस ने मां के साथ फ्लाइट से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर रही हैं। एक्ट्रेस की मां उनके साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में कुछ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, मैं बहुत ही खुश हूं कि अपनी मां के साथ उमराह के लिए जा रही हूं।
Anjum Fakih (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Divya Agarwal Mehendi: पंजाबी कुड़ी बन दिव्या ने लगवाई शगुन की मेहंदी, खूब फ्लॉन्ट किया होने वाले पति का नाम
मां संग उमराह करने पहुंचीं अंजुम फकीह
एक्ट्रेस रमजना के 19 दिन पहले मक्का शरीफ पहुंची हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ उमराह करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजुम ने कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) शो छोड़ दिया है। हालांकि मेकर्स ने सृष्टि के करिदार को खत्म नहीं किया है। सृष्टि कोमा में है ताकि स्क्रिप्ट के हिसाब से वो वापस आ सकें। मेकर्स ने अभी भी कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस ने सोनी टीवी का शो दबंग मुलगी आली रे साइन किया है। एक्ट्रेस शो में जेनरेशन लीप के बाद एंट्री करेंगी। अंजुम की को एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने कई बार उनसे शो नहीं छोड़ने की रिक्वेस्ट की। एक्ट्रेस के फेयरवाले दिन श्रद्धा काफी इमोशनल हो गई थीं। कुंडली भाग्य के अलावा एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आई थीं। रियलिटी शो में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।
