Divya Agarwal Apurva Padg aonkar Mehendi Ceremony Photos: स्प्लिट्सविला से लेकर 'बिग बॉस ओटीटी' तक में अपनी पहचान बनाने वाली दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अपूर्वा पडगांवकर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात तो यह है कि बीती रात दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दिव्या अग्रवाल ने पंजाबी कुड़ी बनकर हाथों में शगुन की मेहंदी लगवाई। तो चलिए एक नजर डालते हैं दिव्या अग्रवाल की इन तस्वीरों पर-
दिव्या अग्रवाल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर खुद पैपराजियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई।
दिव्या अग्रवाल ने बीती रात हाथों पर शगुन के नाम की मेहंदी लगवाई। इस दौरान उन्होंने पीले रंग का सूट पहना था, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।
दिव्या अग्रवाल ने कैमरे के सामने अपनी मेहंदी का डिजाइन दिखाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पैपराजियों को मेहंदी में छुपा अपूर्वा पडगांवकर का नाम भी दिखाया।
दिव्या अग्रवाल की फोटोज देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। यूं तो एक्ट्रेस अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन मेहंदी सेरेमनी में उनकी खुशी देख लोग भी नजर उतारते दिखे।
दिव्या अग्रवाल ने होने वाले पति अपूर्वा पडगांवकर के साथ जमकर पोज दिये। एक्ट्रेस ने होने वाले पति को गले से लगाकर कैमरे के सामने पोज दिया।
दिव्या अग्रवाल मेहंदी सेरेमनी के मौके पर अपूर्वा पडगांवकर के साथ रोमांटिक भी हुईं। एक्ट्रेस ्पने होने वाले पति को कैमरे के सामने किस करती दिखाई दीं।
बता दें कि दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर की मुलाकात एक प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। लेकिन पहली नजर में दिव्या को लगा था कि अपूर्वा बहुत ही ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं।
दिव्या अग्रवाल के जन्मदिन पर उन्हें अपूर्वा पडगांवकर ने प्रपोज किया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि इस प्रपोजल के लिए दिव्या जमकर ट्रोल भी हुई थीं।
दिव्या अग्रवाल मेहंदी सेरेमनी के इस खास मौके पर अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस भी करती नजर आईं। इस दौरान दिव्या की खुशी देखने लायक रही। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस आज शादी के बंधन में बंधेंगी।