Sonal Vengurlekar ने Kundali Bhagya को मारी लात, शक्ति अरोड़ा के बाद मेकर्स को लगा दूसरा झटका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 5, 2023, 08:12 AM IST

Kundali Bhagya Actress Sonal Vengurlekar: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सीरियल में नए लीड पेयर की एंट्री हो रही है, जिसके बाद लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ दिया है। शक्ति के बाद अब कुंडली भाग्य एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने भी शो को लात मार दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के मेकर्स पर बड़ा संकट।
  • शक्ति अरोड़ के बाद एक्ट्रेस ने मारी शो को लात।
  • सोनल वेंगुर्लेकर ने भी शो छोड़ने का फैसला किया है।

Kundali Bhagya Actress Sonal Vengurlekar: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) काफी फेमस सीरियल में से एक है। जिसकी टीआरपी भी टॉप-10 सीरियल की लिस्ट में आती है। फिलहाल सीरियल में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कुंडली भाग्य में नए लीड पेयर की एंट्री हो रही है, जिससे मौजूदा एक्टर के रोल में या तो कटौती की जा रही है या हटाया जा रहा है। जिससे परेशान आकर कई सीरियल की स्टार कास्ट ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। पहले टीवी सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ दिया और अब शक्ति के बाद अब कुंडली भाग्य एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने भी शो को लात मार दी है। लगातार दो एक्टर्स के शो छोड़ने के बाद यकीनन मेकर्स पर दबाव बड़ गया है। कुंडली भाग्य को अगर टॉप-10 की रैंकिग में बनाए रखना है तो मेकर्स को जल्द से जल्द ऑडियंस का ध्यान खींचना होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस मेकर्स के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Sonal vengurlekar quits kundali bhagya

Sonal vengurlekar quits kundali bhagya

सोनल वेंगुर्लेकर ने इस वजह से छोड़ा कुंडली भाग्य

रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद पारस कलनावत और सना सैय्यद कास्ट में शामिल होने जा रहे हैं। शक्ति अरोड़ा और श्रद्धा आर्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस सोच रहे हैं कि क्या दोनों लीप पोस्ट करेंगे या नहीं। दोनों के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनाली वेंगुरलेकर ने उनके शो छोड़ने की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। सोनल ने टेली चक्कर को बताया कि वह 40 साल की उम्र का रोल निभाने के लिए खुद को राजी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि शो में 20 साल का लीप आने वाला है। इसका मतलब है कि शो में काफी कुछ बदलने वाला है।

End of Feed