Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने लंदन में अपने बेटी और दामाद के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मां नीतू को सरप्राइज देने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी लंदन पहुंचे है। एक्टर ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी वो इन तस्वीरों को अगले दिन शेयर करें क्योंकि वो अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते हैं। नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर नहीं आईं।
एक्ट्रेस अपने काम की वजह से सासु मां के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुई। एक्ट्रेस ने अपनी सास के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने नीतू कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे क्वीन, आप सबकुछ बेहतर बना देती है। लव यू।
नीतू कपूर ने परिवार संग शेयर की तस्वीर
नीतू कपूर ने अपने बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में नीतू के साथ रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा सहानी, दामाद भरत सहानी और नातिन समारा सहानी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रेड कलर के पैंटसूट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी कैजुअल आउटफिट में नजर आए।
नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, बहुत ही खूबसूरत दिन। मैंने आलिया और राहा को बहुत मिस किया। एक्ट्रेस के बर्थडे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू अपना बर्थडे केक कट करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। आलिया अपनी सास नीतू के बेहद करीब हैं। आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन रिलीज होने वाली है। हार्ट ऑफ स्टोन नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त को स्ट्रीम होगी।
