Raachi Sharma To Play Lead Actress Role In Kumkum Bhagya: टीवी का धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो ने सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। खास बात तो यह है कि अब 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में तीसरी पीढ़ी की कहानी शुरू होने वाली है। दरअसल, मुग्धा चापेकर (Mugdha Chapekar) और कृष्णा कौल स्टारर 'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स जोरों शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि शो के लिए एक्ट्रेस ने अपनी लीड एक्ट्रेस भी चुन ली है, जो लीप के बाद शो का भार संभालेगी।
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए मेकर्स ने राची शर्मा (Raachi Sharma) को चुना है, जो लीप के बाद मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। वह प्राची और रणबीर की बेटी बनकर शो में एंट्री करेंगी। इस सिलसिले में खुद राची शर्मा से भी सवाल किया गया, इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मेकर्स और मेरे बीच बातचीत अभी बी जारी है। हालांकि अभी मैं ज्यादा कुछ इस बारे में नहीं बता सकती।" बता दें कि राची शर्मा ने 'दुर्गा और चारू' और 'वो तो है अलबेला' में मुख्य भूमिका अदा की थी।
'कुमकुम भाग्य' एक्टर्स की तलाश में जुटे मेकर्स
बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए पहले येशा रुघानी का नाम भी सामने आया था। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह शो में मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। लेकिन अब यह प्रोजेक्ट राची शर्मा की झोली में जा गिरा है। वहीं लीप की बात करें तो जल्द ही मेकर्स इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। हालांकि 'कुमकुम भाग्य' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स बाकी कास्ट की तलाश में जुटे हुए हैं।
