टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: प्रार्थना मल्होत्रा बन TRP में तूफान मचाएंगी प्रणाली राठौड़, लुक देख फैंस ले रहे हैं बलाएं

Pranali Rathod First Look As Prarthana Malhotra From Kumkum Bhagya: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रणाली राठोड़ जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' में नजर आने वाली हैं, जिससे जुड़ा उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

Image

'कुमकुम भाग्य' से सामने आया प्रणाली राठौड़ का फर्स्ट लुक

Pranali Rathod First Look As Prarthana Malhotra From Kumkum Bhagya: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रणाली राठौड़ ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'बैरिस्टर बाबू' जैसे कई शोज में काम किया है, जहां उनकी परफॉर्मेंस को आज भी खूब याद किया जाता है। वहीं अब जल्द ही प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) का हिस्सा बनने वाली हैं। वह शो में प्रार्थना मल्होत्रा के रूप में नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि प्रणाली राठौड़ का 'कुमकुम भाग्य' से जुड़ा प्रार्थना मल्होत्रा का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) फेम प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह स्काई ब्लू सूट में नजर आईं। इस फोटो में वह एक्ट्रेस फाल्गुनी शर्मा के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आईं। दोनों के ही चेहरे पर इस दौरान बड़ी सी मुस्कान थी। प्रार्थना मल्होत्रा के लुक में प्रणाली राठौड़ भी खूब जचीं। तस्वीर को देख कहा जा सकता है कि प्रार्थना मल्होत्रा बहुत ही ट्रेडिशनल और सीधी-सादी लड़की होने वाली है। प्रणाली राठौड़ की फोटो देख एक यूजर ने लिखा, "प्रार्थना मल्होत्रा- पूर्वी मल्होत्रा और राजवंश मल्होत्रा की बेटी। खूबसूरत।"

इस हैंडसम हंक के साथ रोमांस करेंगी प्रणाली राठौड़

बता दें कि प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में एक्टर अक्षय बिंद्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। दोनों ने शो के लिए प्रोमो वीडटियो शूट कर लिया है। पर्दे पर प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article