Kumkum Bhagya: प्रणाली-अक्षय को लाकर भी TRP नहीं बटोर पाईं एकता कपूर, अब तक की घटिया रेटिंग देख उड़ी खिल्ली

Kumkum Bhagya Makers Trolls Brutally For Lowest Rating Since Launch: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' में कुछ ही दिनों पहले लीप आया है। लेकिन शो की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया। यहां तक कि सीरियल को अब तक की सबसे घटिया रेटिंग मिली, जिसपर अब मेकर्स ट्रोल हो रहे हैं।

Kumkum Bhagya Makers Trolls Brutally For Lowest Rating Since Launch: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' में बीते कुछ दिनों पहले ही लीप आया है और चौथी पीढ़ी की कहानी शुरू हुई है, जिसमें प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि लीप के बाद 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी सुधरने की जगह और भी बुरी तरह से गिर गई है। शो को अब तक की सबसे कम टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के दर्शकों ने मेकर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने न केवल एकता कपूर की रणनीति का मजाक बनाया, साथ ही 'कुंडली भाग्य' को याद कर मेकर्स को ताने भी मारे।

'कुमकुम भाग्य' की घटिया टीआरपी पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली

End of Feed