टीवी मसाला

Jhanak: नवजात संग खिलवाड़ करने के चक्कर में ट्रोल हुए मेकर्स, लोगों ने की एक्शन लेने की मांग

Jhanak Mekers Trolled: स्टार प्लस के सीरियल 'झनक' का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी वायरल वीडियो के चलते दर्शक मेकर्स को लताड़ लगाने के साथ-साथ उनपर कारवाई करने की मांग उठा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Jhanak

Jhanak Mekers Trolled: हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर सीरियल 'झनक' इन दिनों अपनी जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं पहले खबरें उड़ रही थी मेकर्स जल्द ही कहानी में लीप लेकर हाजिर होंगे, लेकिन अच्छी टीआरपी आने के बाद इसे रोक दिया गया। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में शो छठे नंबर पर बना हुआ है ऐसे में मेकर्स को और मेहनत करने की जरूरत है। इस बीच से से एक वीडियो सामने आई जिसे देख हर कोई शॉक हो गया। मेकर्स की इस हरकत के लिए दर्शक काफी गुस्साए हुए हैं।

सीरियल 'झनक' (Jhanak) के बीटीएस वीडियो में अर्शी का डीलीवरी सीन शूट किया जा रहा है। ऐसे में मेकर्स एक नवजात शिशु के शरीर पर लाल संग लगा रहे हैं ताकि सीन रियल दिखे। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ये एक डॉल थी कई इसलिए असलियत में इंसान का बच्चा बता रहे हैं। बढ़ती ट्रोलिंग के बीच मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें क्रू के हाथ में डॉल दिखाई लेकिन बाद में उस वीडियो को भी डिलीट कर दिया गया।

इंटरनेट पर वीडियो देखने के बाद लोग मेकर्स के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग उठा रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर मेकर्स का क्या जवाब सामने आएगा ये अभी मालूम नहीं। कहानी में अर्शी अपनी और अनिरुद्ध की बेटी को जन्म देगी लेकिन इस बीच खून ज्यादा बह जाने के चलते वो मौत के मुंह में जाती हुई नजर आएगी। अपनी बहन की रक्षा करते हुए झनक अर्शी को खून डोनेट करेगी जिसे देख वो एक बार फिर अनिरुद्ध की आंखों का तारा बन जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article