Kumkum Bhagya Fame Pooja Banerjee And Sandeep Sejwal Become Parents Again: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में रिया का रोल अदा कर सबका दिल जीतने वाली पूजा बनर्जी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल शादी के 8 साल बाद फिर से मम्मी-पापा बने हैं। पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने बेटे को जन्म दिया है और इस बात की पुष्टि खुद कपल ने मीडिया संग बातचीत के दौरान की है। पूजा बनर्जी के पति संदीप ने बताया कि वह और बेबी इस वक्त बिल्कुल ठीक हैं और उनका परिवार अब तीन से चार लोगों का हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Kumkum Bhagya एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और मल्लिका शेरावत से ED ने की पूछताछ, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
जहां पहले पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) के पति सदीप सेजवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी जानकारी में एक्ट्रेस की डिलीवरी से जुड़ा अपडेट दिया था तो वहीं बाद में खुद पूजा ने भी इस बात की पुष्टि की। पूजा बनर्जी के पति संदीप सेजवाल ने अस्पताल में रहते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया था, "पूजा ने आज सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। हम लोग बेहद एक्साइटेड हैं। पूजा और बेबी दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं।" वहीं पूजा बनर्जी ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हम इस खबर को आप सभी के साथ साझा करके बेहद खुश हैं। हमारा परिवार अब बढ़कर चार लोगों का हो चुका है। बच्चे और मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।"
बता दें कि पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने साल 2017 में प्रोफेशनल स्विमर संदीप सेजवाल संग शादी रचाई थी। दोनों ने साथ में 'नच बलिए 9' में भी कदम रखा था। लेकिन एक्ट्रेस के पैर में लगी चोट के कारण उन्हें बीच में ही शो को अलविदा कहना पड़ा। पूजा बनर्जी ने साल 2022 में बेटी को जन्म दिया था। वहीं शादी के 8 साल बाद कपल फिर से मम्मी-पापा बना है।
