Kumkum Bhagya 2.0 में हुई इन TV हैंडसम हंक की एंट्री, प्रणाली राठोड़ संग करेगा ऑनस्क्रीन रोमांस

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor: जी टीवी का चर्चित शो कुमकुम भाग्य में जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने नई कहानी के लिए लीड एक्टर मिल गया है जो खबरों के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठोड़ संग नजर आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस हैंडसम हंक का नाम।

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor: कई सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा शो 'कुमकुम भाग्य' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अच्छी टीआरपी के लिए मेकर्स जल्द ही शो में लीप लाने वाले हैं। साल 2014 में लॉन्च हुआ ये शो अब तक कई जनरेशन लीप से गुजर चुका है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी शो को टीआरपी की मार झेलनी पड़ रही है। इस बीच खबर आई है कि मेकर्स को अपना मेल लीड एक्टर मिल गया जिसने रातों-रात धीरज धूपर को रिप्लेस कर जगह बनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शो 'कुमकुम भाग्य' में प्रणाली राठोड़ (Paranli Rathod) के साथ धीरज धूपर नहीं बल्कि अक्षय देव बिन्द्रा (Akshay Dev Bindra) नजर आ सकते हैं। दरअसल मेकर्स ने पहले धीरज धूपर को शो ऑफर किया था हालांकि कुछ कारण वर्ष चीजें ठीक नहीं हो पाईं। ऐसे में अब टीवी की दुनिया को शो 'कुमकुम भाग्या 2.0' (Kumkum Bhagya 2.0) से एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले प्रणाली राठोड़ की जोड़ी को हर्षद चोपड़ा के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खूब पसंद किया गया था।

End of Feed