Sunil Pal Calls Out Apoorva Mukhija for Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' तब सुर्खियों में आया जब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने S** से जुड़ा एक भद्दा जोक किया। इसी के साथ में कई अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी। मामला इतना बड़ा हो गया कि खुद महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र देवेंद्र फडणवीस ने कारवाई करने के आदेश दिए। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल का गुस्सा शो में जज बनकर पहुंची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा पर फूटा। टाइम्स नाउ नवभारत की सी रिपोर्ट में पढ़िए इस पूरे मामले पर सुनील पाल का एक्सक्लूसिव रिएक्शन।
कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) पहुंची थी जो अपने रेलेब किड के नाम से मशहूर हैं। शो के दौरान अपूर्वा बेहद ही गंदी और अभद्र भाषा का किया जिसके बाद कई लोगों उन्हे खरी खोटी सुनाने से पीछे नहीं हट रहे। पूरी कंट्रोवर्सी के बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अपनी राय रखी। सुनील पाल (Sunil Pal) कहते हैं कि 'ये लोग जो अभद्र भाषा और अश्लीलता का इस्तेमाल करते हैं जिसने गंदगी करना का रास्ता खोल दिया है। लड़कियां बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, यह बर्दाश्त से बाहर है।'
सुनील सिर्फ यही नहीं रुके वो आगे भड़कते हुए कहते हैं कि क्या आपको कोई शर्म नहीं है? आप क्या कर रहे हैं? क्या आप यह पैसे के लिए कर रहे हैं? पैसे के लिए कुछ भी करोगे, किसी भी हद तक गिर जाओगे क्या? कितने घटिया लेवल पर आ जाओगे।' कॉमेडियन आगे कहते हैं कि महिला पुलिस को कारवाई करनी चाहिए हमारे भारत देश में महिला को देवी का रूप कहा जाता है जिसे अब गंदा किया जा रहा है। सुनील ये भी चाहते हैं कि अपूर्वा को सलाखों के पीछे डाला जाए।
