Vivian Dsena on Not Winning Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया। जहां हर कोई करण की इस जीत से खुश हैं तो कई अभी तक इस बात को पचा नहीं पाए। इसमें से टीवी एक्टर विवियन डीसेना का नाम सामने आता है। हाल ही में बिग बॉस 18 के रनर अप विवियन डीसेना पत्नी नौरान अली संग भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान भारती ने विवियन से शो हारने को लेकर सवाल किया जिसपर एक्टर का जवाब काफी चौंका देने वाला था।
पॉडकास्ट के दौरान भारती ने पहले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से पूछा कि क्या 'बिग बॉस' स्क्रिप्टिड होता है? इस पर तो खुद हर्ष बोलने लगे कि कभी कभी स्क्रिप्टिड नहीं होता। आगे 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ट्रॉफी हारने पर विवियन कहते हैं कि 'नहीं जीता तो मैं ही हूँ, दिल तो मैंने ही जीते हैं। साथ ही मैं तकदीर में विश्वास करता हूँ। कई लोगों ने मुझसे ट्रॉफी ना जीतने को लेकर सवाल किए। जवाब में मैंने कहा कि 'जो गम आप मेरे दिल और दिमाग में बिठाना चाह रहे हैं, इसके लिए मेरे पास जगह ही नहीं है।' इस जवाब से ऐसा लग रहा है कि वो करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को शो का विनर नहीं मानते।
बता दें इन दिनों 'बिग बॉस 18' के कई कंटेस्टेंट्स विवादों का हिस्सा बने हुए हैं। शो खत्म होने के बाद ईशा सिंह, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान समेत कई स्टार्स ने रजत दलाल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ यही नहीं चुम दरांग पर भद्दा कमेंट करने को लेकर एल्विश यादव ट्रोलर्स के हत्थे चढ़े। बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद करण वीर मेहरा अभी भी चुम दरांग और शिल्पा शिरोड़कर संग नजर आते हैं।
